भारत की अश्वसनीय जगहें, जंहा पर आप एक बार अवश्य जाना चाहेंगे। भारत को “अविश्वसनीय भारत” यूं ही नहीं कहा जाता हैं, भारत में घूमना रोलर-कोस्टर की सवारी की तरह रोमांचक है। भारत में ऐसे अनगिनत स्थान हैं, जो पर्यटकों को लुभाते हैं। यहां के बीच, पर्वत, साहसिक खेल, शानदार होटल, ऐतिहासिक स्मारक अपने आप में भारत की खूबसूरती बयान करते है। भारत की धरती पर बहुत सी अद्भुतऔर हैरान कर देने वाली चीज़ें और जगहें हैं।यहां प्रस्तुत हैं , भारत की शीर्ष 10 असामान्य जगह जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। 1. काले जादू की धरती – मयोंग, असम असम में एक मयोंग (Mayong) नाम के गाँव को काले जादू की धरती भी कहा जाता है। यह गाँव गुवाहटी शहर से 40 कि.मी. की दूरी पर, पोबितोरा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी (Pobitora Wildlife Sanctuary) के समीप है. माना जाता है, कि इस गाँव का नाम संस्कृत के शब्द माया के नाम से पड़ा है। यहाँ पर लोगों के हवा में गायब होने, लोगों के जानवरों में बदलने और हिंसक जंगली जानवरों के पालतू बनाये जाने की कई कथाएं प्रचलित हैं।यहाँ पर जादू-टोन सदियों से प्रचलित है। भारत के 10 ...