ऑस्टेलिया की इस टीम ने 50 ओवरों में बना डाला 596 का स्कोर, लेकिन लगे सिर्फ 3 छक्के ?
ऑस्ट्रेलिया के एक घरेलू टूर्नामेंट में एक गजब का रिकॉर्ड बना है।
यहां एक वनडे मैच में टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 596-3 का स्कोर बना डाला. यही नहीं उन्होंने अपनी विपक्षी टीम को 10.3 ओवरों में ही 25 रनों पर ऑलआउट कर दिया, और इस तरह से 571 रनों से जीत दर्ज कर ली।
यह कारनामा महिला क्रिकेट टीम ने किया है। रनों का अंबार SACA PC स्टेटवाइड सुपर विमन फर्स्ट ग्रेड मैच में देखने को मिला। नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट और पोर्ट एडिलेड के बीच खेले गए इस मैच में नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट के बल्लेबाजों ने गजब का कहर ढा दिया।
ऐसे मैचों में छक्कों की तो बरसात हो जाती है, लेकिन इस मैच में चीजें उल्टी देखने को मिलीं। क्योंकि मैच में कुल 3 छक्के ही लगे। ज्यादातर रन चौकों से आए मैच में कुल 64 चौके लगे। नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट को विपक्षी टीम की दिशाहीन गेंदबाजी की भी मदद मिली और उन्हें 88 रन अतिरिक्त मिले जिसमें 75 वाइड शामिल थीं।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पोर्ट एडिलेड टीम 10.5 ओवरों में 25 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच 571 रनों से हार गई। किसी भी तरह के 50 ओवर वाले प्रोफेशनल क्रिकेट में सर्वोच्च टोटल 690/1 है. यह रिकॉर्ड Mpumalanga टीम ने एक गर्ल्स अंडर-19 मैच जोहान्सबर्ग में 2010/11 में बनाया था।
अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर ये हैं !
1. न्यूजीलैंड महिला बनाम आयरलैंड (2018): 490/4
2. इंग्लैंड पुरूष बनाम ऑस्ट्रेलिया (2018): 481/6
3. न्यूजीलैंड महिला बनाम पाकिस्टन (1997): 455/5
4. इंग्लैंड पुरुष बनाम पाकिस्तान (2016): 444/3
5. श्रीलंका पुरुष बनाम नीदरलैंड्स (2006): 443/9
Comments
Post a Comment