Skip to main content

नीलगिरी के तेल के फायदे अनेक

आप जानते हैं नीलगिरी का तेल (Eucalyptus Oil), एक ऐसा तेल है, जो हर प्रकार के दर्द को ठीक कर सकता है? यह एक ऐसा तेल है, जिसके अनेक फायदे हैं। तो चलिए, आपको विस्तार से बताते हैं नीलगिरी के तेल के उपयोग और इसके फायदों के बारे में। 1.नीलगिरी के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा के लिये बेहद फायदेमंद है। इसका उपयोग हम त्वचा की मालिश के लिए कर सकते हैं। 2.नीलगिरी के तेल की मालिश अगर शाम को की जाए, तो यह सोने में मदद करता है और थकान को खत्म करके तरावट प्रदान करता है। इससे सर की मालिश भी की जा सकती है। 3.नीलगिरी का तेल बालों के लिए सबसे बेहतरीन तेल है। यह रोमछिद्रों को खोलता है जिससे कि रक्तसंचालन सही होता है। इसमे एंटीफंगल गुण भी होते हैं जो कि सिर से डैंड्रफ आदि को खत्म करते हैं। 4.अस्थमा के रोगियों के लिए इस तेल का प्रयोग फायदेमंद होता है और यह अस्थमा के दौरों को कम करने में सहायक होता है। 5.यह सर्दी जुकाम,खांसी आदि में भी रोगी को फायदा पहुंचाता है,यह तेल अपने मे जाने कितने ही गुण लिए हुए है।

Comments